उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

विधायक अरोरा ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया

.
रुद्रपुर। निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य गोविन्द कुमार व पेयजल विभाग के अधिशासी अभियंता व कार्यदायी संस्था के इंजिनियर व साइड कर्मचारियों संग भ्रमण कर निर्माण की गुणवत्ता जानी। इस दौरान कार्यदायी संस्था ने मैप के माध्यम से विधायक को जानकारी दी।एडमिन ब्लॉक, ऑफिस, कक्षा परिसर, होस्टल, लेब ब्लॉक का कार्य प्रगति पर है और निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। विधायक शिव अरोरा ने सभी निर्माणधीन कार्यों को शीघ्रता से सम्पन्न करने को कहा। कहा कि मेडिकल कॉलेज आरम्भ करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। एनएमसी नेशनल मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाना।जिसकी अवधि दिसम्बर 2025 है।उसके बाद जून 2026 में उनकी सर्वें के आएगी,जो मेडिकल कॉलेज शुरू करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।जिसकी तैयारी की जा चूकि है।इसे देखते हुए निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है। अरोरा ने कहा कि मेडिकल परिसर में हॉस्पिटल संचालित होना है। उसकी बिल्डिंग पहले ही बन चुकी थी।245 नर्सो की नियुक्ति पहले ही हों। दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में 50 एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज हों। जिसमे एमडी और एमबीबीएस डॉक्टर मिलेंगे और जहां तक मेडिकल कॉलेज में काफ़ी मशीनें भी इंस्टॉल हों, चूंकि जिसको पिछले दिनों विधायक ने स्वयं शिलान्यास किया था, लगातार यहाँ मशीने आ रही है।मेडिकल कॉलेज की तो इसकी कक्षा 2026 तक प्रारम्भ करने का हमारा पूर्ण प्रयास है और निर्माण कार्य भी अब भीतर क्षेत्र में अपने अंतिम चरण में आ गया है फिनिशिंग कार्य जारी है।विधायक ने कहा कि चार दिसम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर दौरा प्रस्तावित है और वह स्वयं मेडिकल कॉलेज के निर्माणधीन स्थल का भ्रमण करने आएंगे।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गोविंद कुमार, पेयजल अधिशासी अभियंता नवीन नवानी, बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह,पार्षद निमित्त शर्मा,मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जितेंद्र संधू,शंकर विश्वास, राधेश शर्मा, किरण विर्क,मयंक कक्कड़,मनोज मदान,आदेश भारद्वाज, आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार