उत्तराखंड खेल

विंटर एडवेंचर कैपिटल बनने की ओर अग्रसर उत्तराखंड, होगा’अल्टीमेट उत्तराखण्ड एमटीबी चैलेंज 2026′

चम्पावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और निर्देशों के अनुरूप देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन और साहसिक खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य को देश और दुनिया में एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के इसी विज़न के तहत ‘अल्टीमेट उत्तराखण्ड MTB (माउंटेन टेरेन बाइकिंग) चैलेंज 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य को विंटर एडवेंचर कैपिटल (शीतकालीन साहसिक पर्यटन राजधानी) के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।साहसिक खेल और पर्यटन के इस महाकुंभ के अंतर्गत 14 से 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से होकर विशाल साइकिल रैली गुजरेगी। कुल 7 दिनों में 700 किलोमीटर की यह चुनौतीपूर्ण यात्रा दुर्गम ऑफ-रोड ट्रैक्स से होकर गुजरेगी, जो प्रतिभागियों को हिमालय की वादियों में असली रोमांच और जुनून का अहसास कराएगी।अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय Elite लाइसेंसधारी पेशेवर साइक्लिस्ट शामिल होंगे, जो उत्तराखंड के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों पर अपना दमखम और प्रतिभा दिखाएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस प्रयास से न केवल राज्य में साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन से जुड़ी आजीविका और वैश्विक स्तर पर उत्तराखंड की ब्रांडिंग को भी नया आयाम मिलेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेल

38वें राष्ट्रीय खेल से प्रदेश के खिलाड़ियों में गजब का उत्साह, रिकार्ड पंजीकरण

रुद्रपुर : उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल से खिलाड़ियों में गजब का उत्साह बना हुआ है।इसकी वजह से खिलाड़ियों
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व