लूट तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सितारगंज में लूट और पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में तीन आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए।औदली में 10 मार्च को दो युवक आकर और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर बाइक लूट ले गए कि सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। उपनिरीक्षक ललित चौधरी मय पुलिस टीम के साथ घटना घटनास्थल औदली पैट्रोल पम्प पर पहुंचे तो पीड़ित अरुण सिह निवासी लामाखेडा ने बताया कि ग्राम भरौनी निवासी बदमाश गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसके एक अन्य साथी बदमाश ने उनकी गर्दन पर तलवार रखकर बजाज प्लैटिना नम्बर UK06BC9253 बाइक लूट ली है।दोनों बदमाश ग्राम भरौनी की ओर भागे हैं। उनि.ललित चौधरी मय पुलिस बल के बदमाश गुरमीत सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि घर के आंगन में दो बाईकों खडी थीं तथा गुरमीत सिंह व उसका भाई मक्खन सिंह व पिता मोहन सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति घर के आंगन में बाइकों के पास खडे थे। पुलिस वालों को आता देख आरोपित पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज,धमकी देने लगे।आगे आए तो जान से मार देंगे। पुलिस बल को आगे आता देख बदमाश गुरमीत सिंह गुरमीत सिंह घर के अन्दर से तलवार तथा उसका एक साथी हाथ में पाटल लेकर आए और जान से मारने की नियत से चारों पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।गुरमीत गुरमीत सिंह ने अपनी कमर में लगा हुआ तमंचा निकाल कर पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ उनि.ललित चौधरी पिस्टल से दो राउण्ड फायर कर दिए।ईसके बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग बन्द हो गई और वह खेतों की ओर भाग गए। पुलिस कर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया तो मोहन सिंह पुत्र विशन को मौके से पकड़ लिया गया । बदमाश गुरमीत सिंह, उसका भाई मक्खन सिंह व एक अन्य भागने में सफल रहा मोहन सिंह उपरोक्त द्वारा लूट से सम्बन्धित बाइक UK06BC9253 को घर से बरामद कराया गया। शिकायतकर्ता अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुरमीत सिंह आदि पर विभिन्न धाराओं में पंजीकृत कर ली।कराया गया है । पुलिस टीम ने आरोपित इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर को मय पाटल , गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज को थाना नानकमत्ता क्षेत्र में नगला रोड से हिरासत में लिया गया ।मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, थाना सितारगंज को एक अद्द तमंचा 315 बोर (घटना में सम्मिलित) के ग्राम नलई को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । इस मामले में सम्बन्ध में धारा 25 1(ख(ख) आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई ।
एसएसपी अजय गणपति ने आज पत्रकारों को बताया कि गुरमीत सिंह उपरोक्त वर्तमान समय में उपजिला चिकित्सालय सितारगंज में उपचाराधीन है। आरोपितों के खिलाफ कई अन्य केस दर्ज हैं।इनकी अपराधिक रिकॉर्ड खंगाली जा रही है।





