रेडिशन ब्लू होटल के कमरे में महिला का शव बरामद
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित रेडिसन ब्लू होटल, रुद्रपुर के कमरे में एक महिला मृत अवस्था में पाई गई। मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय ज्योति शर्मा निवासी हनुमान मंदिर, लोदी रोड, नई दिल्ली के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मृतका अपने बिजनेस पार्टनर अमित निवासी ग्राम जौनपुर, थाना फतेहपुर बेरी, जिला छतरपुर (दिल्ली) के साथ होटल में ठहरी हुई थीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने मृतका के परिजन घटना की सूचना दे दी है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




