अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर व पंतनगर में दस स्पा सेंटर सील

रुद्रपुर।जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर आज एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मेट्रोपोलिस मॉल, पंतनगर क्षेत्र स्थित विभिन्न स्पा सेंटरों को औचक चेकिंग की गई ।इस दौरान 10 से अधिक स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।थाई , लग्जरी, गोल्डन, रॉयल मेलोडी, 7 हेवन , सिग्नेचर , डीलक्स, ग्रीन वैली तथा यूनेक्श स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया।

इसके अलावा इंफिनिटी बार मालिक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10,000 का चालान किया गया।इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में कुल 50,000 रुपए के चालान काटे गए। एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक अथवा नियम विरुद्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार