रुद्रपुर में कवियों ने कविता से श्रोताओं को गुदगुदाया
रुद्रपुर:बुलंदी संस्था की ओर से नगर निगम सभागार में हिंदी दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने कविता के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।अध्यक्षता जितेंद्र कमल आनंद ने की। मुख्य अतिथि जगमोहन सिंह जगमोरा एवं सुशील बड़ाकोटी शेलांचली व विशिष्ट अतिथि पंकज प्रकाश थे।संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी ने कहा कि पढूंगा छंद हिंदी के अधर जब भी मैं खोलूंगा l मुझे हिंदी ही प्यारी है मैं तो हिंदी ही बोलूंगा l पीलीभीत से आए नीलेश ने कहा कि
हमारे स्वाभिमान की भाषा है हिंदी ।भारत की पहचान की भाषा है हिंदी,दिल्ली से आए रिंकू कहा कि दिवस हिंदी मनाने से यह आगे बढ़ नहीं सकती।इसके लिए लोगों को हिंदी बोलनी होगी।
इस दौरान राजविंदर कौर को महादेवी वर्मा सम्मान,डॉक्टर शशि जोशी, मंजू जोशी, सूर्य प्रताप चौहान, सुरभि खनेडा, अक्षिता रावत, डॉक्टर गीता चौहान, सपना कांबोज, अमित वर्मा को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।





