उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

रुद्रपुर पीजी कॉलेज के वीरेंद्र बने सहायक प्राध्यापक

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूनम साह गंगोला के मार्गदर्शन में शोध कर रहे वीरेंद्र का चयन हरियाणा में सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने वीरेंद्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।डॉ. पूनम साह गंगोला ने कहा कि वीरेंद्र एक परिश्रमी, अनुशासित और समर्पित शोधार्थी हैं।निरंतर अध्ययन, धैर्य और लगन के कारण ही उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वीरेंद्र भविष्य में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम रौतेला ने कहा कि वीरेंद्र की उपलब्धि विभाग के लिए गर्व की बात है और इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।वीरेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, महाविद्यालय तथा भूगोल विभाग को दिया।विरेन्द्र ने बताया कि पीएचडी में प्रवेश लेने से पहले वह भारतीय नौसेना में लगभग 15 वर्षों तक गौरवपूर्ण सेवा दी है। वीरेंद्र को बधाई देने वालों में प्रो. सरवजीत सिंह(राजनीति विज्ञान), प्रो. पालीवाल (वनस्पति विज्ञान), डॉ. शलभ गुप्ता (वनस्पति विज्ञान), डॉ. मनोज पांडेय (अंग्रेजी), डॉ. आशा राणा (राजनीति विज्ञान), डॉ. विकार हसन खान,डॉ. सुनील कुमार मौर्य,डॉ. विवेकानंद पाठक आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99