अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का स्वागत

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा के प्रथम नगर आगमन पर आज रुद्रपुर नगर निगम में महापौर विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।शहर के नवनिर्मित त्रिशूल चौक का अवलोकन किया। चौक पर स्थापित किए गए विशाल और भव्य त्रिशूल की सुंदरता को देख उन्होंने महापौर विकास शर्मा के विजन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतीक न केवल शहर के सौंदर्यकरण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।वर्मा ने 2027 के विधानसभा चुनावों का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता अभी से क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच जाएं और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाएं।इस अवसर पर काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, अजय तिवारी, रुद्रपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू , मंडल महामंत्री पारस चुघ, पार्षद पवन राणा, राजेश जग्गा , चिराग कालरा, शालू पाल, सचिन मुंजाल, एम पी मौर्य, मुकेश रस्तोगी, सुशील चौहान, गिरीश पाल, राधेश शर्मा, राजेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार