राज्यपाल ने डीएम को क्या निर्देश?
पंतनगर।राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मंगलवार शाम पंतनगर विश्वविद्यालय के तराई भवन में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक की।इस दौरान जनपद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारियां लीं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में शीर्ष पांच में आने पर बधाई दी। कहा की राष्ट्रपति द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर को पुरुस्कृत किया। यह गर्व की बात है। उन्होंने जनमन योजना में कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने को कहा।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रीष्म कालीन धान को प्रतिबंधित करते हुए गन्ना, मक्का व दलहन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है।विभिन्न विकास कार्यों की जानकारियां भी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।भारत सरकार द्वारा जनपद में फॉरेसिक लैब स्वीकृत हो गई है, जिसके लिए किच्छा में भूमि चिन्हित कर ली गई है।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद की 27 न्याय पंचायतों में एक -एक मॉडल विद्यालय व लाइब्रेरी बनाई जा रही है।राज्यपाल ने पंतनगर विश्वविद्यालय में हनी क्रांति, सेमी कंडक्टर, महिला स्वयं साहयता समहू की महिलाओं को ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से कृषि से जोड़ने के लिए बीजों का उत्पादन बढ़ाने व कृषि में रिसर्च व तकनीक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।




