रंगोली के विजेताओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,रुद्रपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के चतुर्थ दिवस के बौद्धिक सत्र का प्रारंभ राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर (गदरपुर) में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ चंद्रपाल द्वारा सभी स्वयंसेवियों को उनके कर्तव्यों का अनुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो एके. पालीवाल ने कहा कि स्वयंसेवियों को जीवन में हमें किसी भी प्रकार की परिस्थिति को स्वीकार करने तथा उनके अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पेड़ पौधों की जीवंतता के विषय में बहुत से नवीन तथ्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवियों को रचनात्मकता के साथ शिविर में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रृंखला जोशी द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता ओर प्रीति, द्वितीय स्थान मुस्कान और गायत्री तथा तृतीय स्थान श्याम और प्रेम तथा गायत्री और रोशनी ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान क्रमशः संगीता, आरती तथा मानसी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी अग्रवाल और डॉ.श्रृंखला जोशी रहे। कार्यक्रम में संदीप डसीला, सत्येंद्र शाह, कांडपाल जी, दक्ष कालरा, कैलाश , प्रदीप तथा सभी शिविरार्थी उपस्थित रहे।





