यूएस नगर में चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)नानकमत्ता कोतवाली के एक महिला कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। कोतवाली नानकमत्ता में 28 मार्च को पंजीकृत विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ग्राम सिद्धा नवदिया गई थी। जहां पर दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला मौके पर पहुंची और अचानक तबीयत बिगड़ना बताते हुए नीचे जमीन पर गिर गई । वृद्ध महिला को मौके से उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपचार के दौरान वृद्ध महिला की चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। जिस कारण घटना के दृष्टिगत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने त्वरित संज्ञान लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर को सौंपी गई है।साथ ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली नानकमत्ता में तैनात निम्नलिखित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।इनमें उनि. सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल लोकेश तिवारी और महिला कांस्टेबल बबीता रानी शामिल हैं





