यादव सभा में समाज की एकता व शिक्षा पर जोर
रुद्रपुर।यादव सभा द्वारा आयोजित ‘होली मिलन कार्यक्रम’ में समाज में एकता और शिक्षा पर जोर दिया गया।आज रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और शिक्षा समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा। इस दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष पूरन सिंह यादव ने की। उपाध्यक्ष अरविंद यादव, डीपी यादव और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर अनुराग यादव, राम चौधरी, प्रमोद यादव, यतिन्द्र यादव, इन्द्र यादव, राम अवतार, विजय कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह यादव, मुकेश (महामन्त्री),अवधेश यादव, अशोक यादव, मुकुट यादव, सत्य प्रकाश यादव, सर्जन यादव, रविन्द्र सिंह यादव, विनयपाल सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह यादव,हेमन्त यादव, वंश गोपाल यादव, विनोद यादव, डॉ. बलभद्र सिंह यादव,प्रदीप यादव, उत्तम कुमार, इन्द्रजीत यादव, डॉ. एन. यादव,विरेन्द्र यादव, अजय यादव, आदित्य यादव, अनिल यादव, मुरली यादव,कुसुम लता, सुशीला देवी, विमला आदि महिलाएं मौजूद थीं।





