ऊधम सिंह नगर

मैगी के भारत में 50 साल होने पर स्मारक डाक टिकट

रुद्रपुर।नेस्ले इंडिया ने भारत में मैगी के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। यह डाक टिकट नितिन भदौरिया, ज़िला मजिस्ट्रेट, ऊधम सिंह नगर तथा अमित दुग्गल, फैक्ट्री मैनेजर, नेस्ले इंडिया के पंतनगर कारखाने द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह डाक टिकट मैगी की उस विकास यात्रा को समर्पित है, जिसमें ब्रांड ने समय से आगे रहते हुए एक अत्यंत लोकप्रिय श्रेणी के पर्याय के रूप में अपनी पहचान बनाई और पीढ़ियों से लोगों को एक साथ लाने का कार्य निरंतर किया। झटपट बने अकेले भोजन से लेकर परिवार को एक साथ लाने वाले व्यंजनों तक और हॉस्टल की रसोइयों से लेकर बड़े पारिवारिक आयोजनों तक, मैगी देश भर में अनगिनत भोजन पलों का हिस्सा रही है। “50 ईयर्स ऑफ़ टुगेदरनेस” डाक टिकट इन साझा अनुभवों को समर्पित एक श्रद्धांजलि है, जो उस अपनापन, सुकून और जुड़ाव को दर्शाता है, जिसे मैगी आज भी भारत भर की थालियों तक पहुंचती है।डाक टिकट के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा,“भारत में मैगी के लिए यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है। नेस्ले इंडिया इस जुड़ाव को और देशभर में लोगों के दैनिक जीवन में गर्माहट, सुकून और साथ होने के पलों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार