मेयर ने कहां सीसी मार्ग का शिलान्यास किया
रुद्रपुर: वार्ड 21 रम्पुरा में महापौर विकास शर्मा ने शिव कुमार के आवास से लालता प्रसाद दिवाकर के घर तक सीसी रोड, दोनों तरफ नाली एवं पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया।महापौर ने कहा कि जनता ने जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सेवा का अवसर दिया है, उन्हें निराश नहीं होने देंगे। मेरी प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा है। विकास की किरण हर वार्ड तक पहुंचेगी और कामों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। हर वार्ड में तेजी से और प्रभावी ढंग से कार्य कराये रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में पांच करोड़ 86 लाख 60 हजार लागत के 52 निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति दी गयी थी। जिन्हें तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।इस अवसर पर रघुवर दयाल गुप्ता, रतन लाल पाल, राकेश गुप्ता, रवि मौर्या, त्रिलोक कोली, विरेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र सागर, सरवन दिवाकर, राजकुमार दिवाकर प्यारे लाल गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, लालता प्रसाद दिवाकर, सौरभ गुप्ता, राजेश दिवाकर, मनोज गुप्ता, बृज लाल गुप्ता, धर्मवीर मौर्य, दीपक राणा, सुरेश पाल, भगवान दास, धर्मवीर, सोनू कोली, विरेन्द्र आदि मौजूद थे।





