मुख्यमंत्री ने खटीमा रेलवे फाटक के पास ठेले पर मूंगफली का लिया स्वाद
खटीमा।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम खटीमा पहुंचकर रेलवे फाटक के पास ठेले पर मूंगफली खरीद कर स्वाद लिया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिससे लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा मंत्री,रामपाल सिंह , मोहिनी पोखरिया,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,रनदीप पोखरिया, अमित पाण्डे,भवानी भंडारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा आदि मौजूद थे।





