ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं समस्याएं

खटीमा । (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी समाधान निकाला जाए, ताकि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी,रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार