मुकेश की आंखें देंगी दो लोगों को रोशनी
काशीपुर। (लोक निर्णय )सुभाष नगर निवासी मुकेश अग्रवाल के देहावसान के बाद उनकी धर्मपत्नी रेनू अग्रवाल और सुपुत्र हर्ष अग्रवाल के नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।अग्रवाल की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी।वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर की देखरेख में ब्रह्मलीन मुकेश का नेत्रदान सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो अग्रवाल परिवार के महान उदारता व धार्मिक प्रवृत्ति के अनुरूप है।वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल ने बताया कि भारत में 12 मिलियन से अधिक अंधत्व के शिकार लोगों में से 4 मिलियन कॉर्निया की कमी के कारण देख नहीं पाते हैं और इस कमी को मृत्यु उपरान्त नेत्रदान के माध्यम से दूर किया जा सकता है।इस मौके पर संस्थापक सदस्य आशीष गुप्ता,अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, अंकुर मित्तल, अनुज सिंघल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल ने अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।
इस नेत्रदान मे समाज सेवी विजय टंडन जी का विशेष सहयोग रहा।





