अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

महिला के मुंह से निकला झाग,मौत,हंगामा

रुद्रपुर।अस्पताल में भर्ती महिला की मौत से स्वजन ने हंगामा किया।वहीं पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।पार्षद परेवज कुरैशी का कहना था कि बुआ की बेटी नाजिश का निकाह किच्छा निवासी नदीम से हुआ था।मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर नाजिश को किच्छा हाईवे स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन शाम को ऑपरेशन से उसने बच्ची को जन्म भी दिया। बुधवार दोपहर स्वजन दलिया लेने घर गए तो करीब कुछ मिनट बाद नाजिश की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।आनन फानन स्वजन अस्पताल पहुंचे तो महिला का शव एंबुलेंस में पड़ा था और मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने कहा कि आशंका है कि अस्पताल के स्टाफ द्वारा गलत दवा दी होगी। जिससे नाजिश की मौत हुई।इससे लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्वजन ने चेताया कि कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार