महापौर विकास ने प्रधानमंत्री का किया स्वागत
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीटीसी हेलीपैड पर स्वागत किया।पीएम ने 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिरडोर का लोकार्पण किया। महापौर विकास ने उत्तराखण्ड को दून दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस वे की ऐतिहासिक सौगात देने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।महापौर विकास ने कहा कि यह कॉरिडोर केवल एक सड़क मात्र नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक प्रगति की जीवन रेखा सिद्ध होगा। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और नई उम्मीदें लेकर आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जहां सफर सुगम होगा। वहीं प्रधानमंत्री की गारंटी पर प्रदेशवासियों का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सफल दौरा न केवल विकास का पहिया तेज करेगा, बल्कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की ठोस आधारशिला रखने का कार्य करेगा।





