महतोष के 400 परिवारों के मालिकाना हक को डीएम से मिले विधायक,बनी कमेटी
रुद्रपुर।( लोक निर्णय)विधानसभा रुद्रपुर के अन्तर्गत महतोष क्षेत्र मे पीछे 40 से 50 वर्ष से रह रहें 400 परिवार के मालिकाना हक दिलाने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व और एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को विधायक शिव अरोरा ने ज्ञापन दिया।उन्होंने बताया कि 80 परिवार को सरकार द्वारा पट्टे दिए जा चुके हैं।जबकि अन्य लोगो को 2019 मे आयी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना मे भी मालिकाना हक योजना का लाभ नहीं मिला। दशकों से वहां रह रहे गरीब परिवारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिलना चाहिए।
हमारे प्रदेश की धामी सरकार सदैव जनहित कार्यों के लिए संवेदनशील रहती है।ऐसे मे इन गरीब परिवारों को उनका मालिकाना हक मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व मे कमेटी बनाने के निर्देश दिए, जो अगले 60 दिन मे रिपोर्ट देंगे। उसी आधार पर इनके मालिकाना हक संबधित हर सम्भव समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि निश्चित रूप से नजूल भूमि पर 3000 के लगभग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर मे मालिकाना हक संबंधित पट्टा बाटने का कार्य किया है,निश्चित रूप से महतोष क्षेत्र मे भी पीछे 50 वर्षो से अधिक समय से निवास करने वाले 400 गरीब परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरानं भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रतिश बाला, जुल्फेकार अली, दयाल सिकदार, पंकज, हरिपद विश्वास, विपल्व विश्वास, राकेश बानिक, रामपद बाला, मधेनाथ बानिक, आशीम मंडल, मनोज, सरत विश्वास, लिपन पाण्डे, तसास विश्वास आदि मौजूद थे।





