ऊधम सिंह नगर

मजदूर दिवस को सफल बनाने को श्रमिकों ने निकाला जुलूस

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज मई दिवस की तैयारियों के लिए बाइक जुलूस निकाला गया। साथ ही एक मई दिवस को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिडकुल चौक पहुंचने की अपील की। परशुराम चौक ट्रांजिट कैंप में हुई संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने कहा कि मई दिवस मजदूरों के संघर्ष का पर्व है। पूरी दुनिया में मजदूर अपने हक अधिकारों को इस दिन बुलंद करते है। हमारे भारत देश में आज जब पूंजीपति देश के श्रम बल को गुलाम बना लेना चाहते हैं और सभी संसाधनों पर कब्जा कर लेना चाहते हैं और सरकार उनके हितों का पक्षपोषण करने के मजदूर विरोधी 4 नए लेबर कोड्स ले आई है। तब हम देख रहे हैं कि कॉर्पोरेट–पूंजीपति मालिक मज़दूरों को बिना दोगुनी मजदूरी दिए 12–12 घंटे काम करा रही है। जबकि उनका वेतन बेहद कम है। सन् 1888 में अमेरिका के शिकागो शहर में 8 घंटे काम का नियम लागू करने की मांग को लेकर मजदूरों ने शहादत दी और तब से पूरी दुनिया में 8 घंटे काम का नियम लागू हुआ और मजदूर दिवस भी मनाया जाने लगा। लेकिन आज फिर उस 8 घंटे काम के अधिकार को छीन लिया गया है।इसलिए आज के दौर में एक मई को मजदूर दिवस को फिर से अपने हक– अधिकारों को बचाने के संघर्ष के रूप में बनाना है। जिसके लिए सभी मजदूर साथियों व अन्य मेहनतकश वर्ग को मई दिवस को उत्साह के साथ मनाना चाहिए।वक्ताओं ने सभी मजदूरों से कल दोपहर 1 बजे सिडकुल चौक पहुंचने की अपील की है।जुलूस में सीएसटीयू के महासचिव मुकुल, संयुक्त श्रमिक मोर्चा के उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट, सुरेंद्र रावत, दिनेश चंद्र, भाकपा (माले) जिला सचिव ललित मटियाली, थाई सुमित ऑटो नील कामगार यूनियन, एडविक मजदूर यूनियन आदि यूनियन शामिल थीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार