ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

मक्के का मूल्य न मिलने पर किसान आक्रोशित

रुद्रपुर।मक्के का वाजिब मूल्य न मिलने पर किसानों में गुस्सा है।किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज उपाध्याय को ज्ञापन देकर कहा कि पिछले साल किसान बंधु की बैठक में ग्रीष्मकालीन धान की जगह मक्के की खेती करने का विकल्प बताया गया।जिससे भूजल स्तर ऊपर बना रहे।साथ ही कुछ कंपनियों ने मक्का खरीदने की बात भी कही थी।किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की जगह मक्के की खेती की।लेकिन कंपनियां अधिक नमी बता कर मक्का नहीं खरीदी रही हैं।इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।उन्होंने फरवरी में किसानों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान करने की मांग की।साथ ही चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार