उत्तराखंड

मंगोली का आदमखोर गुलदार पकड़ा

चम्पावत।लोहाघाट क्षेत्र में दहशत का कारण बने मंगोली के आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने बताया कि टीम द्वारा लगातार की गई निगरानी एवं सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार आदमखोर गुलदार को काबू में कर लिया गया है। 12 नवम्बर को ग्राम सभा मंगोली के धूरा तोक के पास गुलदार ने मंगोली निवासी भुवन राम (उम्र 45 वर्ष), पुत्र देवराम पर हमला कर उनकी जान ले ली थी।जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल था।एसडीओ ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर