भारतीय वायु सेना “अग्निपथ भर्ती योजना” हेतु टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों में वायुसैनिक चयन केंद्र की टीमें करेंगी दौरा
चम्पावत । (लोक निर्णय)टनकपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (कक्षा 10 से 12) के रूप में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान का संचालन किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय श्री कमल चंद्र तिवारी ने बताया की वायुसैनिक चयन केंद्र, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 16 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक टनकपुर एवं उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में वायु सेना चयन केंद्र के कर्मचारी स्कूलों और कॉलेजों का दौरा करेंगे। इस प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर के अवसरों से अवगत कराना और उन्हें भविष्य में अध्ययन व करियर के लिए प्रेरित करना है।जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा संबंधित विभागों को दिनांक 16 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान वायुसैनिक चयन केंद्र के कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर सभी आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन द्वारा संबंधित सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ताकि टनकपुर क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाकर भारतीय वायु सेना में अपनी सेवा देने के लिए प्रेरित हो सकें।





