ऊधम सिंह नगर राजनीति

भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन कर अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश की गिरफ्तारी की मांग

किच्छा। (,लोक निर्णय)किच्छा में शांतिपूर्ण चल रहे निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच हुए विवाद अब पुतला दहन तक पहुंच गया।भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने और चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रोष जताया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ सुबह से बूथ के बाहर मौजूद रहे और बाद में जब चुनाव सामग्री/मतपेटियां स्ट्रांग रूम में लाई जानी थीं, तब उनके स्ट्रांग रूम में जाकर बैठने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निगरानी की जिम्मेदारी निर्वाचन प्रशासन की होती है, ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि माननीय किच्छा विधायक बेहड़ को स्ट्रांग रूम के अंदर जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई शंका अथवा शिकायत थी, तो उसके लिए निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन के समक्ष नियमानुसार अपनी बात रखी जा सकती थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियां चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर अनावश्यक सवाल खड़े करती हैं।भाजपा ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया की मर्यादा तथा निर्धारित नियमों का सम्मान करना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसका समाधान निर्धारित संवैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि दबाव, विवाद या अराजकता का सहारा लेकर।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा स्ट्रांग रूम में मौजूद कांग्रेस विधायक से वहां से हटने का अनुरोध किए जाने पर विवाद उत्पन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, कांग्रेस विधायक द्वारा राजेश शुक्ला के साथ अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज की गई। भाजपा का आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह द्वारा राजेश शुक्ला के साथ धक्का-मुक्की एवं कथित रूप से हमला किया गया। भाजपा ने कहा कि जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।घरटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश दर्ज कराया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किच्छा कोतवाली पहुंचे और राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।आक्रोश जताने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, सुरेश कोहली, भारत भूषण चुग, जिला प्रकाश संयोजक राजेश तिवारी, मीडिया प्रभारी विजय तोमर, मोर सिंह, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौरैया, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, जितेंद्र गौतम, जितेंद्र संधू, सुनील सिंह, हारून मलिक, चरण सिंह, पूनम अग्रवाल, गफ्फार, राजीव सक्सेना, रोहित भट्ट आदि शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं। भाजपा ने दोहराया कि लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार