भजनों पर झूमे श्रोता
रुद्रपुर:ग्राम संजय नगर महतोष में श्री श्री शारदीय मां श्यामा काली पूजा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। ठुकराल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का समाज और संस्कृति में विशेष महत्व है। मां काली की पूजा और दीपावली का यह पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश देता है। धार्मिक आयोजन जहां हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजत हैं।कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन सुबीर दास और मानस बैरागी ने किया। इस मौके पर समाजसेवी संजय ठुकराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरिफ गाजी, जिला पंचायत सदस्य पति सुखदेव हालदार, महतोष ग्राम प्रधान जुल्फिकार, अलखदेवी ग्राम प्रधान मनोज गौड़, अंकित बाटला, गगन ग्रोवर, रमन विश्वास, कमेटी अध्यक्ष जगदीश विश्वास, विप्लव विश्वास, विनय विश्वास, रघुराज राय, सुभाष कीर्तनीय, नेपाल विश्वास, आनंद सिकदर, शंकर विश्वास, गोविंद मालाकार, कार्तिक ओझा, राकेश बनिक, चाणक्य, क्षितिज बाला, मनोज हालदार, दयाल सिकदार, मिथुन मंडल, प्रशांत राय, मेघनाथ बनिक, सूरज हालदार, शहवेज गाजी, उवैस गाजी, फैसल गाजी, फरहान गाजी, निताई राय, सुकुमार मजूमदार, मनोज शर्मा, ज्योतिष बाला, अमन बनिक, बलराम घरामी, बबलू विश्वास आदि मौजूद थे।




