अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण,दो शातिर हत्यारे गिरफ्तार

रुद्रपुर। थाना किच्छा क्षेत्रांतर्गत एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।मृतक की शिनाख्त के प्रयासों के क्रम में मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल निवासी मेथी नवदिया, बरेली (उप्र) के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि नौ जनवरी को मृतक अपनी बहन को भोजीपुरा रेलवे स्टेशन छोड़कर रुद्रपुर के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में मुअसं 12/26 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों का डेटा एनालिसिस एवं मृतक के भोजीपुरा से किच्छा आने के मार्ग तथा घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 250–300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया।सीसीटीवी फुटेज में मृतक भोजीपुरा रेलवे स्टेशन से अपनी मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ किच्छा की ओर आते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर अभियुक्तों के फोटो स्केच तैयार कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 21 जनवरी को डिजिटल सर्विलांस व फोटो स्केच के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। विजय पाल पुत्र जोगराज निवासी ग्राम रसूलपुर पोस्ट खास, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उप्र)दीपक मौर्या पुत्र अतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिररा, थाना मिलक, जिला रामपुर (उप्र) आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मफलर (आला-ए-कत्ल), मृतक का मोबाइल फोन तथा मृतक के जीजा की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे लोन फाइल के सिलसिले में हल्द्वानी से भोजीपुरा गए थे। जहां भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान पर उनकी मुलाकात मृतक दिनेश से हुई। मृतक की नई बाइक देखकर दोनों अभियुक्तों के मन में लालच आ गया और उसे लूटने की योजना बनाई।दोस्ती का ढोंग कर आरोपितों ने मृतक को भोजीपुरा से किच्छा तक साथ चलने के लिए मनाया तथा रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर उसे अत्यधिक शराब पिलाई। सुनसान स्थान पर ले जाकर विवाद किया और दोनों ने मिलकर मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंककर मृतक की बाइक, हेलमेट व मोबाइल लेकर फरार हो गए। लूटी गई मोटरसाइकिल को हल्द्वानी (राजपुरा क्षेत्र) में मात्र 20,000 रूपये में बेच दिया तथा पहचान छुपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार