उत्तराखंड खेती/किसानी स्वास्थ्य

बेसहारा पशुओं को गोशाला भेजा

चम्पावत।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु नगर पंचायत बनबसा एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र से निराश्रित पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर उनकी टैगिंग की गई तथा उन्हें काला झाला गौशाला भेजा गया। इस दौरान कुल 6 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया।खुले में छोड़े पशुओं के स्वामियों के प्रति भी सख्ती बरती गई।जिसमें दो पशु स्वामियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई।अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक बुदलाकोटी ने आमजन से अपील की गई है कि अपने पशुओं को घरों में ही बांधकर रखें। यदि कोई पशु नगर क्षेत्र में आवारा अवस्था में घूमता हुआ पाया जाता है तो संबंधित पशु स्वामी के विरुद्ध तत्काल चालान की कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फरहीन ताहिर, नगर पंचायत बनबसा से योगेश बेलवाल, नरेश, गिरीश कापड़ी, जगदीश चंद्र सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक