बीमारी के बहाने सियासत की दस्तक ?
रुद्रपुर।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मां के स्वास्थ्य का हालचाल जानने उनके घर वैशाली कालोनी में कांग्रेस नेता और बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य आज घर पहुंचे तो सियासी गाजियारो में हलचल तेज हो गई।घर पहुंचने की वजह मानवीय बताई जा रही है, लेकिन इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।राजकुमार ठुकराल की मां बीमार हैं। यशपाल ने ठुकराल के परिवार से मुलाकात की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि राजकुमार ठुकराल दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार भाजपा से टिकट न मिलने पर वे बागी होकर निर्दल चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ठुकराल किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। ठुकराल अपनी राजनीति भविष्य तलाशने में जुटे हैं।ठुकराल के कभी कांग्रेस में तो कभी भाजपा में वापसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी रहती है।हालांकि ठुकराल कांग्रेस के भी संपर्क में हैं। हालांकि ठुकराल का अभी भाजपा से मोहभंग नहीं हुआ है।इसकी वजह वह भाजपा को अपनी मां बताते रहते हैं। हालांकि ठुकराल के घर यशपाल आर्य के आने से यह सिर्फ शिष्टाचार है या रुद्रपुर की राजनीति में किसी नए सियासी समीकरण की शुरुआत? जैसे कई मायने निकाले जा रहे हैं। यशपाल और राजकुमार ने एक दूसरे से मजबूत संबंध होने की बात कही है।अब यह देखना है कि आने वाले दिनों में संबंध राजनीतिक समीकरण में क्या कोई गुल खिला सकता है ?




