अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ राजनीति

बिहार में चुनावी शोर, यूपी में राजनीतिक सर्वे का जोर

Election noise in Bihar, political survey emphasis in UP

बिहार में चुनाव तो उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सर्वे

रुद्रपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल वादे और दावे कर रहे हैं, जीत के लिए समीकरण बनाने में लगे हैं।।वहीं उतर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव जीतने के लिए अभी से राजनीतिक दलों ने कमर कस ली हैं। वर्तमान सरकार और पूर्व सरकारों के कार्यकाल का तुलनात्मक फीडबैक लिया जा रहा है।इसके लिए उत्तर प्रदेश में थर्ड पार्टी से घर घर जाकर सर्वे कराई जा रही है।जिससे सरकार के प्रति जनता की सोच या नाराजगी और संतुष्ट को परखा जा सके।
बिहार विधानसभा फतह करने के लिए सभी दल जीत के दावे कर रहे हैं।इसके लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। शतरंज की बिसात पर चाल चली जा रही है।जातीकरण साधने की भी कोशिश की जा रही है।लुभावने नारे और घोषणा पत्र भी जारी किए गए हैं।हालांकि इसका असर कितना पड़ेगा,यह तो मतगणना के दिन ही पता चल पाएगा।।इधर,देश के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है। वर्ष,2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव कैसे फतह किया जाएगा, इसके लिए राजनीतिक दल सियासी चाल चलना शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय टीमें सर्वे कर रही हैं।सूत्रों के मुताबिक टीमें घर घर जाकर नाम,पता,पूर्व सरकारों और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की जानकारी ले रही हैं।यह भी पूछ रही हैं कि वर्तमान सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों से संतुष्ट है या नहीं,किस तरह के और विकास होने चाहिए, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, जनता किस बात से नाराज है,बिरादरी आदि बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है।ये सभी बातें मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार रिकॉर्ड की गईं बातों को हाईकमान को सौंपी जाएगी।इसी रिपोर्ट के आधार पर समय रहते कमियों को दूर किया जा सकेगा और अगले चुनाव में चुनावी घोषणा पत्र को मजबूत किया जा सकेगा। सर्वे करने वाली टीम दूसरे राज्य से आई है और उनका कहना था कि वह अपनी जानकारी के लिए सर्वे कर रही है। हालांकि इस सर्वे से किस दल को भविष्य में कितना

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टैरिफ वार से भड़के लोग,नहीं करेंगे विदेशी उत्पाद का प्रयोग

लोक निर्णय,रुद्रपुर: अमेरिका ने भारत के कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ शुल्क लगाया तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99