ऊधम सिंह नगर

बस अड्डों पर फेयर स्टॉपेज के आदेश

जसपुर।(लोक निर्णय) क्षेत्र के लोगों की अब इंतजार की घड़ियां खत्म होती नजर आ रही है। उत्तराखंड सरकार ने जसपुर के नए रोडवेज बस अड्डे पर फेयर स्टॉपज के साथ बसों को रुकने एवं संचालन शुरू करने के आदेश दिए है साथ ही सहायक यातायात निरीक्षण कार्मिक की डयूटी लगाई गई है।उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) विनय रुहेला ने बताया कि उनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया कि विधानसभा क्षेत्र जसपुर के लोगों की वर्षों पुरानी रोडवेज बस अड्डे की समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखकर जसपुर निवासियों की रोडवेज बस अड्डा न होने की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। इस समस्या को सीएम ने गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए रोडवेज बस अड्डे की स्थापना के लिए उत्तराखंड परिवहन सचिव को आदेश किये और ग्राम गांगूवाला में वीएसबी इंटर कॉलेज के पीछे स्थित भूमि को रोडवेज वस अड्डे निर्माण हेतु परिवहन विभाग को स्थानांतरित किया गया। रुहेला ने बताया कि चार जून को उत्तराखंड परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ग्राम गंगूवाला में रोडवेज बस अड्डे की कार्रवाई पूर्ण होने तक रोडवेज बसों को रोकने एवं संचालन की व्यवस्था करने की मांग की थी। जिसमें उत्तराखंड परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार महाप्रबंधक ने शासनादेश जारी कर उनको अवगत कराया कि जसपुर के नए रोडवेज बस अड्डे की कार्रवाई पूर्ण होने तक प्रस्तावित स्थल पर फेयर स्टॉपेज के साथ बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र वासियों को परेशान होने की कोई जरूर नहीं है अब वीएसबी इंटर कॉलेज जसपुर के पीछे स्थित प्रस्तावित स्थल से स्टॉपज के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। शासन ने परिवहन विभाग से जसपुर के नए रोडवेज बस अड्डे के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर भेजने के आदेश दिए है। अब रोडवेज बस अड्डे के निर्माण हेतु जल्द ही धनराशि भी स्वीकृत हो जाएगी। राज्य मंत्री विनय रुहेला ने जसपुर रोडवेज बस अड्डे पर बसों के रोकने एवं संचालन होने पर मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का जसपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार