उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

बच्चे को किया एम्स ऋषिकेश रेफर

रुद्रपुर । (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के लोहिया हेड निवासी 8 वर्षीय बच्चे वीर पिता श्री रवि शर्मा को आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च स्तरीय इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बच्चे के माता पिता ने माननीय मुख्यमंत्री जी को अपने बच्चे के गंभीर स्वास्थ्य के बारे मे अवगत कराया था जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके गोस्वामी को उक्त बच्चे के उचित इलाज हेतु निर्देशित किया। बच्चे के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग की आर बी एस के की टीम को अवगत कराते हुए तत्काल बच्चे को ऋषिकेश ऐम्स अस्पताल हेतु रेफर किया गया, जहाँ वर्तमान मे बच्चे का इलाज गतिमान है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे को निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराते हुए, आवश्यक चिकित्सीय स्टाफ के साथ एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहाँ उसका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे के उपचार की निरंतर निगरानी की जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार