उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

फाइनल में टनकपुर स्टेडियम ने सिटी कॉन्वेंट को हराया

चंपावत। (लोक निर्णय)खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय खेल टनकपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।आज सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं।रोमांचक फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी रहे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष अवतार सिंह एवं सचिव चंदन सिंह मेवाड़ी विशिष्ट अतिथि थे।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह सहित स्टेडियम के कोच, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे। समापन दिवस पर बॉक्सिंग कोच श्री ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती कल्पना आर्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत सहित अनेक खिलाड़ी, टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार