उत्तराखंड

प्रोफेसर नरेश ने कैसे बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

हरिद्वार। भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखण्ड के चेयरमेन/ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने भारतीय रेडक्रास समिति की 12 प्रतिष्ठित सदस्यों की उच्च स्तरीय राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति में निर्वाचित होकर उत्तराखण्ड प्रदेश का गौरव बढ़ाया।नई दिल्ली स्थित रेडक्रास भवन में गत दिवस भारत की भारतीय रेडक्रास राष्ट्रीय प्रबंधन समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ ।जिसमें भारत के 28 प्रदेशों के अपने-अपने प्रदेश से चुनकर पहुंचे प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।उत्तराखण्ड से डॉ. नरेश चौधरी ने प्रतिनिधित्व किया। 28 प्रदेशों को चार रीजन में विभक्त किया गया। प्रत्येक रीजन से नोर्थ रीजन के उत्तराखण्ड से डॉ. नरेश चौधरी, हिमांचल से श्रीमती डॉ. साधना ठाकुर, हरियाणा से अंकुश मिगलानी, पंजाब से शिवदलेर सिंह ढिल्लन, दिल्ली से डॉ. सर्वण बांगरिया, उत्तर प्रदेश से ब्रजेश पाठक, साऊथ रीजन के आंध्र प्रदेश से वाई.डी. रामाराव, कर्नाटक से शान्थाराम सेठी, केरल से के. राधाकृष्णन, तमिलनाडु से के.वेदव्यास, उड़ीसा से गणेश चन्द्र पात्रा, तेलागंना से दाना किशोर, दक्षिण रीजन के असम से ए.के. अवसार हजारिका, बिहार से डॉ. धंनजय कुमार, मणिपुर से अशोकयम नबाव चन्द्र सिंह, मेघालय से अशोक गोयनका, पश्चिम बंगाल से एसके पटनायक, लगालैंड से अखेले वी.खामो, त्रिपुरा से चन्दन देवनाथ, मिजोरम से डॉ. चावन्ग लुंगमुना, अरूणाचल प्रदेश से तमे अनूकतरह, झारखण्ड से विजय कुमार सिंह, पश्चिम रीजन के मध्य प्रदेश से रामेन्द्र सिंह, महाराष्ट्र से होमी आर.खुसरोखान, गुजरात से डॉ. दीपक एम. नरोला, गोवा से मुंगइरीश पाई रायकर, राजस्थान से राजेश कृष्णा बिरला, छत्तीसगढ़ से युवराज देशमुख ने चुनाव में प्रतिभाग किया। चुनाव के बाद नार्थरीजन से उत्तराखण्ड के डॉ. नरेश चौधरी, हिमांचल की डॉ. साधना ठाकुर, हरियाणा से अंकुश मिगलानी, साऊथ रीजन आंध्र प्रदेश से वाईडी. रामराव, कर्नाटक से शान्थाराम सेठी, तमिलनाडु एवं उड़ीसा से गणेश पात्रा को बराबर मत प्राप्त हुए। दक्षिण रीजन असम से ए.के. अवसार  हजारिका, बिहार से डॉ. धनंजय कुमार, पश्चिम बंगाल से एस.के. पटनायक, पश्चिम रीजन राजस्थान से राजेश कृष्णा बिरला, गुजरात से डॉ. दीपक एम. नरोला, गोवा से मंगुइरीश पाई रायकर राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन, प्रमुख सचिव आरकेसुधांशु, मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेष बगोली, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, श्रीधर बाबू, बृजेश संत, विनय शंकर पाण्डे, विनोद सुमन, एसएन पाण्डे, बी.बी. पुरुषोत्तमआदि अफसरों ने डॉ. नरेश चौधरी को बधाई दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर