अपराध ऊधम सिंह नगर

प्रेम प्रसंग में चलाई थी, दो आरोपित गिरफ्तार

काशीपुर। (लोक निर्णय)आइटीआइ थाना पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आइटीआइ क्षेत्र में शानू पुत्र नामे अली निवासी बरखेड़ा पाण्डेय पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया है। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आइटीआइ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।29 मार्च को आरोपित बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे मौजूद होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने बिलाल पुत्र शाकिर अली निवासी पोपरी कॉलोनी बरहैनी थाना बाजपुर व मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आपसी प्रेम प्रसंग के कारण शानू पर फायरिंग की गई थी। घटना में शानू के बच जाने पर पुनः उसे जान से मारने की नीयत से आए थे, किन्तु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रकाश में आए दो विधि विवादित किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। आरोपितों के पास से एक तमंचा 315 बोर,दो 02 कारतूस व हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार