प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में न्याय पंचायत नारायणपुर में बहुद्देशीय शिविर लगाया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में शिविरों का आयोजन किया गया जा रहा है, जो सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं। इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आप ही आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए जनता शिविरों का जागरुक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विशिष्ट अतिथि दर्जा मंत्री खतीब अहमद,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।शिविर में अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, महालक्ष्मी किट, टूल किट ,कम्बल, प्रमाण पत्र आदि वितरित किए गए।विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।शिविर में 1757 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, दीपिका देवी, रेखा देवी, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।





