उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

पुनर्वास की मांग पर एडीएम की अगुवाई में बनी कमेटी

रुद्रपुर। विगत दिनों महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे दुकान से दशकों से अपनी गुजर बसर करने वाले 70 से 80 दुकानदारों, जिन्हें न्यायालय के आदेश की अनुपालन में एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान मे वहां पहुंची थी। ऊर्जा निगम ने द दुकानदारों के कनेक्शन काट दिए थे। इसकी सूचना दुकानदारों ने विधायक शिव अरोरा को दी। उन्होंने तुरंत ऊर्जा निगम को निर्देशित कर कटे कनेक्शन जुड़वाने का कार्य किया था ओर मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई को बार रुकवा दिया था कि पहले इस गंभीर विषय को लेकर जिलाधिकारी से वह वार्ता करेंगे तब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होंगी। आज विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से महतोष मोड़ के दुकानदारों संग मुलाक़ात की।उन्होंने कहा कि महतोष नहर किनारे कई दशकों से गुजर बसर कर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकान जिनपर माननीय न्यायालय के आदेश के बाद हटाए जाने की तलवार लटकी नजर आ रही है।ऐसे विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से कहा कि यह कई दशकों से वहाँ गुजर बसर कर रहें है इनको वहाँ से उजाड़ा ना जाये इन 70- 80 दुकानदार बहुत गरीब तबके है जो कई पीढ़ी से अपनी आजीविका चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें है।यदि किन्ही कारणवश बहुत जरूरी होता है तो इनको हटाए जाने से पूर्व इनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। जिससे यह अपने आजीविका चला सके।डीएम ने कहा कि महतोष के लोग लम्बे समय से अपनी आजीविका चला रहें है।जिसे देखते हुए मामले की गंभीरता को समझ एडीएम पंकज उपाध्याय की देख देख मे इसमें एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए कि जो सभी के पक्षों के तथ्यों को सुनेगी ओर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी ।इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश चंद्र विश्वास, प्रीतीश बाला ,दयाल सिकदर, आनंद सिकदर, समर मंडल, तपन विश्वास, जितेन विश्वास, प्रहलाद ,सुरेश विश्वास, मेघनाथ बनिक,वीरेंद्र विश्वास,विपुल विश्वास,यादव जी, पंकज विश्वास, योगेश, लीपन पांडे, आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार