उत्तराखंड

पलायन से लौटे ग्रामीणों को खेती के लिए मिला

चंपावत। ग्राम खुनौड़ी में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चम्पावत में प्रभावी पहल की गई है।
ग्राम खुनौड़ी निवासी अजीत खर्कवाल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को अवगत कराया था कि वे पहले दिल्ली में नौकरी करते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत अपने गांव लौटकर कृषि को स्वरोजगार के रूप में अपनाय। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के कारण खेती को नुकसान पहुंचता है। जिससे खेती करना कठिन था।इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार कॉटेज/माइक्रो उद्योग समूह के सहयोग से फसलों की सुरक्षा के लिए लगभग 300 मीटर चेनलिंक फेंसिंग का कार्य कराया गया।
फेंसिंग लगाए जाने से अब खेतों को जंगली जानवरों से सुरक्षा मिलेगी और किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।
अजीत खर्कवाल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रमुख समस्या का समाधान होने से उन्हें खेती के कार्य को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा यह पहल अन्य युवाओं को भी गांव लौटकर कृषि एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर