उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी शिक्षा शोध/आविष्कार स्वास्थ्य

पंत विवि बनाएगा शिक्षा,शोध और किसानों की समृद्धि को नया रोडमैप

पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिक्षा,शोध की गुणवत्ता संग किसानों की समृद्धि के लिए नया रोडमैप तैयार करेगा।इसकी तैयारी में विवि प्रशासन जुटा हुआ है।इसके लिए उत्तराखंड शासन कृषि सचिव अपने अमला के साथ 25 जून को पंत विवि का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कुलपति डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, कृषि अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों को और अधिक कैसे प्रभावी बनाया जा सके।जिससे नई तकनीकों और शोध का सीधा लाभ किसानों तक पहुंच सके। विशेष रूप से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृषि आधारित व्यवसायों को बढ़ावा देने और उनकी आय बढ़ाने के उपायों पर बैठक में गहन मंथन किया जाएगा।कृषि सचिव यह भी समीक्षा करेंगे कि विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को जमीनी स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए और किसानों को आधुनिक खेती, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और कृषि उद्यमिता से कैसे जोड़ा जाए। बैठक में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, संसाधनों के बेहतर उपयोग और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी चर्चा होगी।सरकार का प्रयास है कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा और शोध का केंद्र न रहकर किसानों की आर्थिक मजबूती का प्रमुख आधार बने। जिससे विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध हो सके तथा उनकी आय में वृद्धि हो। इसी को ध्यान में रखकर विवि प्रशासन पूरी ईमानदारी के साथ कार्य में जुटा हुआ है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और