पंत विवि के दो विद्यार्थियों को मिली नौकरी
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी आइआइटआइआइ एमशादी डॉट कॉम में हुआ है। कंपनी द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर बी.टेक. सूचना प्रौद्योगिकी के छात्र प्रांजय द्विवेदी तथा बी.टेक. कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र आयुष कैंथ का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपरांत 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ने बताया कि निदेशालय विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों के साथ ऐसे चयन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।




