पंत विवि की तर्ज पर चंपावत में स्थापित होगा विवि
चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा।कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की तर्ज पर चंपावत में एक नया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय से स्थानीय युवाओं को कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर मिलेंगे। यह कदम क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देगा।पर्वतीय कृषि अर्थव्यवस्था को नई पहचान प्रदान करें। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें नागरिक सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और धार्मिक-पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस मौके पर
दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आदि मौजूद थे।
ये होंगे कार्य
मल्टी लेवल कार पार्किंग (चंपावत नगर)
लकड़ी टाल के पास मल्टी लेवल कार पार्किंग एवं परिसर निर्माण (लागत 987.16 लाख)
जायका रेस्टोरेंट के पास मल्टी लेवल कार पार्किंग (लागत 352.00 लाख)इन परियोजनाओं से नगर की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा और यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी।
- धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण
- कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा चंपावत के प्रमुख मंदिरों के सुंदरीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
- मल्लाडेश्वर मंदिर 61.41 लाख
- भागेश्वर मंदिर — 85.27 लाख
- झालीमाली मंदिर 47.03 लाख
- ताड़केश्वर मंदिर 90.10 लाख
- डिप्टेश्वर महादेव मंदिर 97.52 लाख
- मानेश्वर में पर्यटन अवस्थापना विकास 89.26 लाख
- एबट माउंट में विरासत संरक्षण कार्य:
ब्रिटिशकालीन चर्च एवं सिमेट्री के संरक्षण हेतु 96.96 लाख की योजना का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।





