पंतनगर में फंदे से लटका मिला युवती का शव
पंतनगर। पंतनगर थाना क्षेत्र में युवती का शव फंदे से लटका मिला।इससे परिजनों में हड़कंप में मच गया।पंतनगर की चकफेरी कॉलोनी निवासी करीब 18 वर्षीय दुर्गावती के पिता हरिकेश यादव कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में ठेके पर सुरक्षा गार्ड हैं।वह बुधवार सुबह जब ड्यूटी से लौटे तो उस समय दुर्गावती सोई हुई थी। पिता ने उसे जगाया तो वह गोठ (बकरी बांधने वाले कमरे) की ओर चली गई। कुछ देर बाद करीब छह बजे जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ।
पता करने निकले तो कमरे में फंदे वह लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे नीचे उतार कर ई रिक्शा से विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। जब दुर्गावती को जिला अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता लग सकता है।




