पंतनगर में “उत्कर्ष फन फेयर” में उमड़े लोग
पंतनगर।( लोक निर्णय) चेतना स्टूडेंट विंग सोसाइटी की ओर से आज गांधी पार्क में “उत्कर्ष फन फेयर” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी,स्टाफ काउंसलर डॉ आरके. श्रीवास्तव विभाग विभागाध्यक्ष पर्यावरण विभाग ने किया।कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित महिलाओं एवं गरीब बच्चों को पढ़ाना और आवश्यकता अनुसार उनकी आर्थिक एवं शैक्षिक मदद करना है। बाद में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई।
इस फन फेयर में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न गेम्स, फूड स्टॉल्स एवं मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को आकर्षित किया। आयोजन को सफल बनाने में चेतना स्टूडेंट विंग के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित अतिथियों ने ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इनके आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।





