उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

नैनीताल ने रुद्रपुर हो हराकर फाइनल में पहुंचा

रुद्रपुर।कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रुद्रपुर में हुई। आयोजक सचिव डॉ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय रुद्रपुर हल्द्वानी, रामनगर,काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, पाल कॉलेज हल्द्वानी, एवं डीएसबी परिसर,नैनीताल ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला एवं सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अवधेश नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में रामनगर ने पाल कॉलेज हल्द्वानी को 2-1से, दूसरे मुकाबले में रुद्रपुर ने खटीमा को 7-1 से हराया।तीसरे मैच में डीएसबी केंपस नैनीताल ने बाजपुर को 3-1 से और चौथे मैच में हल्द्वानी ने काशीपुर को 5-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल मे नैनीताल ने रुद्रपुर को 1-0 से हराया। निर्णायक की भूमिका में अखिलेश मंडल, सतनाम वाला, सुमित, वैद सागर रावत तथा रजत चौहान के साथ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा,क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.संतोष कुमार,डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि थे। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले तथा फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार