ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सितारगंज क्षेत्र से 20 जुलाई को 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की सूचना पर उसकी माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में प्राथमिकी पंजीकृत किया गया। तलाश के दौरान आरोपित के अलग-अलग राज्यों में नाई/बार्बर का कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा दिल्ली सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तलाश की गई।इसी क्रम में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित पूर्व में केरल में नाई का कार्य कर चुका है तथा वर्तमान में केरल में मौजूद हो सकता है। सूचना को विकसित करते हुए पुलिस टीम केरल पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। थाना चालिस्सेरी, जनपद पालक्काड, केरल क्षेत्र से आरोपित आफताब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 वर्षीय नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2)/87(1)/65(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।आरोपित आफताब पुत्र अलकाब हुसैन, निवासी कुँवरपुर सिसैया, सितारगंज का रहने वाला है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार