उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल मनोरंजन राजनीति शिक्षा स्वास्थ्य

नानकमत्ता में सीएम ने कीं कई घोषणाएं

नानकमत्ता(लोक निर्णय) भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गुरुनानक इंटर कालेज मैदान में आज आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की कई घोषणाएं कीं। इसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नानक सागर को डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, खटीमा बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप का नाम रखने सहित घोषणाएं शामिल हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।कुछ लोग विकास कार्यों को लेकर अवरुद्ध की राजनीति कर रहे हैं।प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प है।इसमें सभी का सहयोग चाहिए।उन्होंने कहा कि जनजातीय विरासत, संस्कृति के संरक्षण और इनके समाज के उत्थान के लिए राज्य सरकार कार्य रही है।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सभी वर्गों को सरकार साथ लेकर विकास कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने के लिए पुनः पोर्टल खोलने की व्यवस्था की जा रही है।जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो सके। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।इस मौके पर नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99