उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

नया सत्र, पुरानी लूट: निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का गुस्सा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी शुरू हो जाती है। तरह तरह की फीस, ट्रांसपोर्ट के नाम पर रूपये लिए जाते हैं,लेकिन जब नया शैक्षणिक सत्र शुरू होता है तो निजी स्कूलों की लूट का खेल भी शुरू हो जाता है।निजी स्कूलों ने फिक्स दुकान कर ली,जहां से स्कूली ड्रेस,किताबें,कॉपियां और जूते खरीदने के लिए भारी भरकम लिस्ट थमा दी जाती है।इससे अभिभावकों में स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ आक्रोश है,लेकिन बच्चों के भविष्य की खातिर कई अभिभावक इसलिए शिकायत करने से कतराते हैं कि उनके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाएगा।कुछ ऐसे अभिभावक हैं जो अपने अधिकारों के साथ ही दूसरे के हक के लिए भी संघर्ष करने के लिए सड़क पर उतर जाते हैं। अधिवक्ता पूनम कालड़ा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर हेमंत चौहान,क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह आदि लोगों ने कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को शिकायत पत्र दे कर स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।उन्होंने शहर के कई निजी स्कूलों पर आरोप है कि वे अभिभावकों पर अपनी तय दुकानों से ही ड्रेस, किताबें और अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बना रहे हैं। इससे अभिभावकों को बाजार से सस्ते विकल्प होने के बावजूद महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हर साल सत्र शुरू होते ही स्कूल प्रबंधन “पैकेज” के नाम पर लूट का खेल शुरू कर देते हैं और किसी अन्य दुकान से सामान खरीदने पर बच्चों को परेशान करने की धमकी भी दी जाती है।अभिभावकों का आरोप है कि बाजार में उपलब्ध किताबें और ड्रेस कम कीमत पर मिल सकती हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन तय दुकानों से ही खरीदने की अनिवार्यता थोप देते हैं। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। स्कूलों केअभिभावकों ने मांग की है कि इस तरह की मनमानी पर सख्त रोक लगे, ताकि शिक्षा के नाम पर हो रही इस ‘लूट’ पर लगाम लगाई जा सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99