उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

नजूल, दानपात्र पर बसे लोगों के घरों में अब लगेंगे बिजली कनेक्शन

रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास किसी भी भू स्वामी या मकाने बनाने वाले क़ो विद्युत कनेक्शन नहीं देने का आदेश जारी किया था। जिससे लोगों में खलबली मच गई थी।इसे गंभीरता से लेते हुए रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के जनप्रतिनिधि व आम लोगों संग आज जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष और सचिव से मिले।अरोरा ने कहा कि बिना नक्शा पास हुऐ विद्युत कनेक्शन न मिलना यह एक गंभीर विषय रुद्रपुर में बना हुआ है जिसको लेकर जगह जगह लोगो में असमंजस की स्थिति है।जबकि रुद्रपुर क्षेत्र में रम्पुरा, भदईपुरा, गाँधी कॉलोनी, ट्रांजिष्ट कैम्प, संजय नगर खेड़ा, खेड़ा,दूधिया नगर, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी घास मंडी, जगतपुरा, शिव नगर जैसी बस्तिया जो बहुत पुरानी दशकों से बसी हुई है। जो नजूल, दान पात्र / बिना भू स्वामित्व वाली है। ऐसे में इस आदेश के प्रभावी होने से 30 हजार परिवार इससे सीधे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में यह आदेश का लागू होना पुराने बसे लोगों में भय व आक्रोश की स्थिति पैदा कर रहा है, जो उचित नहीं है।जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने कहा कि नजूल, दान पात्र / बिना भू स्वामित्व वाले क्षेत्र जिनके पास अपनी भूमि का स्वामित्व नहीं है। उन क्षेत्रों यह नियम प्रभावी नहीं होगा, क्योंकि वह बहुत लम्बे अरसे से बसे हुए हैं। नदी किनारे,खेत काटकर या 10 रूपये के स्टम्प पर मकान खरीद जिन जगह पर चल रहा है। उनके लिये यह नियम प्रभावी होगा।विधायक ने प्राधिकरण के इस पहल की सराहना की। इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, भाजपा नेता उपेंद्र चौधरी, अनुभव चौधरी,किरन विर्क, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, पार्षद पवन राणा, एमपी मौर्य, कैलाश राठौर, मुकेश रस्तोगी, निमित्त शर्मा, जीतेन्द्र संधू, राजेंद्र राठौर, गोविन्द राय, सतनाम सिंह, मनोज मदान, कमल पाल, शिव कुमार गंगवार, गिरीश राठौर, शंकर विश्वास डंम्पी चोपडा आदि लोग मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार