उत्तराखंड

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई

हरिद्वार। (लोक निर्णय) उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार, के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60, हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।बताया कि अभियान के दौरान लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा 03 ठेलियां जब्त की गईं। साथ ही उक्त क्षेत्र में भविष्य में पुनः अतिक्रमण न किए जाने के लिए मुनादी भी कराई गई।इस अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी श्री आदित्य तेजेश्वर तथा अन्य नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर