डॉक्टर मुकुल को प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक का भी प्रभारी बनाया गया
देहरादून। माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक डॉक्टर मुकुल कुमार सती को प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक का भी प्रभारी बनाया गया। विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड की महानिदेशक दीप्ति सिंह ने एक आदेश जारी किया है कि गढ़वाल मंडल प्रारंभिक शिक्षा की अपर निदेशक और प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड की निदेशक कंचन देवराड़ी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गईं हैं।इसलिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकुल कुमार सती को प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक का और माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक पीके बिष्ट को प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल के अपर निदेशक पद का दायित्व अग्रिम आदेशों तक सौंपा गया है। जिससे कार्य प्रभावित न हो सकें।




